रविवार, 4 अक्तूबर 2009

शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2009

भाई अजय जी

सहारनपुर के स्थान नामों पर डॉ श्री प्रकाश कुर्ल ने सहारनपुर जनपद के स्थान नामों का भाषा वैज्ञानिक अध्ययन नाम से १९६५ में आगरा विश्वविद्यालय से पी एच दी शोध कार्य किया है। इसमे सहारनपुर स्थान नाम का संस्थापक शाह हारुन चिश्ती बताया गया है। बाद में इसी स्रोत से डॉ कैलाश चंद्र भाटिया इत्यादि भाष विज्ञानियों ने सहारणपुर स्थान नाम की व्युत्पत्ति यही स्वीकार की है। अपने देश की सामासिक संस्कृति में सहरानाबाद होना आवश्यक नहीं। तब गाजीपुर अलीगढ़ बहादुरपुर जैसे अनेकों स्थान नामों का क्या करेंगे। आपने अपनी बात सप्रमाण कही है जो सोचने को विवश करती है। धन्यवाद.